#सीतापुर:भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का खैराबाद में भव्य स्वागत, बारिश के बीच उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम.

खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर खैराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा।


नगर पालिका परिषद खैराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान अभिषेक गुप्ता ने रेखा वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

अभिषेक गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि रेखा वर्मा को पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना समूचे जनपद और प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव व मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ